13 फरवरी को हलेश्वर स्थान महोत्सव का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति

0
screenshot_2026-02-11-21-58-42-70_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe74211070673491416336

सीतामढ़ी में 13 फरवरी 2026 को श्री हलेश्वर स्थान महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में धूमधाम से किया जाएगा। यह कार्यक्रम कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के निर्देशानुसार अपराह्न 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक हलेश्वर स्थान परिसर में आयोजित होगा। महोत्सव को लेकर जिलाधिकारी रिची पांडेय ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


महोत्सव के अवसर पर शिक्षा विभाग, सीतामढ़ी द्वारा सांस्कृतिक एवं पौराणिक महत्व से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा संगीत शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को आकर्षक बनाएंगे। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।


कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है। वहीं, अनुमंडल अधिकारी और अनुमंडल पुलिस अधिकारी, सीतामढ़ी सदर को महोत्सव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।


महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला नजारत उप समाहर्ता और सिविल सर्जन को भी आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अतिरिक्त सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कला जत्था की टीम भी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। प्रशासन ने आमजन से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed