बैरगनिया थाना में 1056 लीटर अवैध शराब नष्ट, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सीतामढ़ी। बैरगनिया थाना पुलिस परिसर में शुक्रवार को विभिन्न कांडों में जब्त की गई कुल 1056 लीटर अवैध शराब का विधिवत विनष्टिकरण किया गया। यह कार्रवाई अंचलाधिकारी, बैरगनिया की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न हुई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह शराब अलग-अलग मामलों में जब्त की गई थी, जिसे न्यायालय के आदेश एवं प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। विनष्टिकरण की पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी एवं आवश्यक कागजी कार्रवाई के साथ पारदर्शी तरीके से की गई।
इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी परिस्थिति में शराब तस्करी या बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मद्य निषेध कानून के तहत दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
रिपोर्ट: नसीम अहमद,
