IMD का चेतावनी भारी बारिश का अलर्ट: अगले 48 घंटे में इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी-तूफान के आसार.

0
img_20251204_2225474985695824339297951.jpg

Weather: इस बार देशभर में मानसून जमकर बरसा। कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन मानसून के बीतने के बाद भी मौसम पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। कई इलाकों में बारिश जारी है और अब मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

केरल में फिर बरसेंगे बादल
मानसून की पहली मार झेल चुका केरल अभी भी बारिश से पूरी तरह मुक्त नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में केरल के कई जिलों में भारी बारिश, तेज़ हवाएँ और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम में अचानक आए बदलाव को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

आंध्र प्रदेश में भी नहीं रुकेगी बारिश
आंध्र प्रदेश में भी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तटीय इलाकों में आईएमडी ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान तेज़ तूफ़ान और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में इन राज्यों/क्षेत्रों में भारी बारिश होगी: तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्से, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, कराईकल, माहे, यनम, रायलसीमा। इन इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश और गरज-बिजली गिरने का अलर्ट है।

दिल्ली-राजस्थान में बढ़ेगी ठंड
दिल्ली और राजस्थान में मानसून की बारिश थमने के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली और राजस्थान में तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालाँकि, दिन में धूप खिली रहेगी।

📰 Latest News 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed