मौसम का बदलेगा मिजाज: 11 फरवरी तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बढ़ेगी ठंड, आईएमडी का अलर्ट

0
2025_12image_19_15_313428367rain5754696242746919455

Weather: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण आने वाले दिनों में भारी बारिश, तेज हवाएं, घना कोहरा और भीषण ठंड देखने को मिल सकती है। इसका असर करीब 10 राज्यों में पड़ने की संभावना है।


आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 से 3 दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 11 फरवरी तक कई इलाकों में बारिश होने की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड और बढ़ेगी।


मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ राज्यों में बारिश होगी, जबकि कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, जबकि उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की आशंका जताई गई है। इसका असर 8 फरवरी की रात से दिखने लगेगा।


आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी ईरान और अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के ऊपर तेज गति से जेट स्ट्रीम बह रही है। इसी बीच, 8 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे देश के बड़े हिस्से में मौसम में बदलाव आएगा।


8 फरवरी को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, 9 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और हिमपात का अनुमान है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।


मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में पहले से ही घना कोहरा देखने को मिल रहा है और अब 11 फरवरी तक बारिश की संभावना के चलते ठंड और बढ़ सकती है। आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed