सुरसंड के बीडीओ कृष्णा राम के पांच ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच
सीतामढ़ी। जिले के सुरसंड प्रखंड के बीडीओ कृष्णा राम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। बताया जा रहा है कि विभाग की टीम पांच अलग-अलग स्थानों पर जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, मोतिहारी के राजा बाजार स्थित उनके आवास पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची, जहां दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजात की गहन जांच की जा रही है। टीम बैंक खातों, जमीन-मकान और अन्य निवेश से संबंधित रिकॉर्ड को खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति (डिसप्रोपोर्शनट एसेट) के मामले में की जा रही है। हालांकि अभी तक आयकर विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
