अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

0
image_editor_output_image-1972342571-17699736318774403876515547010148

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। बुलवायो में खेले गए सुपर सिक्स मुकाबले में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रन से शिकस्त देकर उसका टूर्नामेंट सफर समाप्त कर दिया।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 252 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। मध्यक्रम में वेदांत त्रिवेदी ने जिम्मेदारी संभालते हुए 68 रन की अहम पारी खेली। निचले क्रम में कनिष्क चौहान और खिलन पटेल की उपयोगी साझेदारी की बदौलत भारत 250 रन के पार पहुंचने में सफल रहा। वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत करते हुए 22 गेंदों में 30 रन बनाए, हालांकि कप्तान आयुष म्हात्रे खाता नहीं खोल सके।


सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को 33.3 ओवर में 253 रन बनाने थे, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने शुरू से ही दबाव बना दिया। पूरी पाकिस्तानी टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने सर्वाधिक 66 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ टिककर नहीं खेल सके। भारत की ओर से कप्तान आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।


कनिष्क चौहान बने जीत के हीरो


मैच में कनिष्क चौहान का ऑलराउंड प्रदर्शन भारत की जीत की सबसे बड़ी वजह रहा। उन्होंने बल्लेबाज़ी में 29 गेंदों पर 35 रन की तेज पारी खेली और गेंदबाज़ी में 10 ओवर में एक मेडन सहित 30 रन देकर अहम विकेट चटकाया। इसी शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


इस जीत के साथ भारत ने बेहतर रन रेट के आधार पर अंतिम चार में जगह बना ली है और अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ा दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed