IndiGo विवाद में बड़ी कार्रवाई: DGCA ने CEO पीटर एल्बर्स को जारी किया नोटिस

0

Delhi: इंडिगो के लगातार बिगड़ते हालात के बीच सरकार ने अब सख्त कदम उठा लिया है। डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को कारण बताओ नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब देने को कहा है। एयरलाइन के भारी पैमाने पर हो रहे कैंसिलेशन और देरी से यात्रियों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इंडिगो पर डीजीसीए की कड़ी कार्रवाई
डीजीसीए ने कहा कि रोजाना सैकड़ों फ्लाइट रद होने और देरी के चलते यात्रियों को भारी तकलीफ और परेशानी हुई है। नोटिस के मुताबिक, इंडिगो में चल रही अव्यवस्था की मुख्य वजह यह है कि एअरलाइन ने अपनी टीम और सिस्टम को उस तरह तैयार नहीं किया, जैसा अनुमोदित FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) नियमों के सुचारू संचालन के लिए जरूरी था। नियामक ने इसे योजना, निगरानी और संसाधन प्रबंधन में बड़ी चूक बताया।

सीईओ को सीधे जिम्मेदार ठहराया गया
नोटिस में कहा गया है कि कैंसिलेशन, लंबी देरी और बोर्डिंग से इनकार की स्थिति में इंडिगो यात्रियों को आवश्यक जानकारी और सुविधाएं देने में विफल रही। डीजीसीए ने सीईओ पीटर एल्बर्स को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चित नहीं किया कि एयरलाइन भरोसेमंद तरीके से चले और यात्रियों को उनके अधिकारों वाली सुविधाएं मिलें। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब इंडिगो की अव्यवस्था पांचवें दिन भी जारी है और बड़े एयरपोर्टों पर यात्रियों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

850 से ज्यादा फ्लाइट रद
आज अकेले 850 से ज्यादा उड़ानें रद हुईं, जिससे पूरे नेटवर्क पर असर पड़ा। देशभर के कई शहरों में यात्रियों ने लंबी कतारों, छूटी कनेक्टिंग उड़ानों और बैगेज से जुड़ी दिक्कतों की शिकायतें कीं। परिस्थिति बिगड़ने पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को निर्देश दिया है कि सभी लंबित रिफंड आज शाम तक पूरे किए जाएं और यात्रियों का बिछड़ा सामान दो दिनों में वापस पहुंचाया जाए।

_

_

📰 Latest News 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed