इंटर प्रायोगिक परीक्षा के बदले एडमिट कार्ड, 10 से 20 जनवरी के बीच होगी परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट (12वीं) की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विज्ञान, कला और कंप्यूटर विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। समिति ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा की तिथि निर्धारित कर नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित करें।
इंटर स्तरीय स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है। 9 जनवरी तक विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड वितरित किए जाएंगे। परीक्षार्थी विभिन्न विषयों की प्रोजेक्ट कॉपी तैयार कर रहे हैं, जो परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित सिलेबस पर आधारित है। इस कार्य में शिक्षकों की सक्रिय भूमिका है।
अधिकांश विद्यालयों में 10 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षा शुरू होने की संभावना है। वहीं फरवरी माह में सैद्धांतिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए छात्रों की तैयारी को मजबूत करने हेतु क्रैश कोर्स भी संचालित किए जा रहे
