इंटर परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम–एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

0
img-20260203-wa00242162017851240066622

सीतामढ़ी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा–2026 को कदाचार-मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार, 03 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, वीक्षकों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों के प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।


जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा की पवित्रता और पारदर्शिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। कदाचार, अनुशासनहीनता या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।


प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी और औचक निरीक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी परीक्षार्थी भयमुक्त एवं अनुशासित वातावरण में परीक्षा दे सकें। जिला प्रशासन की इस सख्ती से परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed