IPL 2026 ऑक्शन में पूर्णिया का नाम रोशन, पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन शॉर्टलिस्ट

0
img_20251212_1814542797912306311634606.jpg

IPL 2026: पूर्णिया बिहार, क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 16 दिसंबर को होने वाले IPL 2026 के ऑक्शन में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का नाम शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। ऑक्शन का आयोजन अबू धाबी के एतिहाद एरीना में किए जाने की तैयारी है।


सूत्रों के मुताबिक, सार्थक रंजन को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में रखा गया है। ऐसे में उनके IPL में एंट्री की प्रबल संभावना जताई जा रही है। अगर किसी फ्रेंचाइज़ी ने उन पर बोली लगाई, तो यह पूर्णिया ही नहीं, पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण होगा।


बताया जा रहा है कि सार्थक रंजन ने घरेलू क्रिकेट और चयन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। खासतौर पर उनकी 58 गेंदों में बनाई गई धमाकेदार शतकीय पारी ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया, जिसके बाद उनका नाम IPL तक पहुंचा।


क्रिकेट जानकारों का मानना है कि सार्थक की आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान पर आत्मविश्वास उन्हें IPL जैसे बड़े मंच के लिए उपयुक्त बनाता है। ऑक्शन से पहले ही उनके प्रदर्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

अब सभी की नजरें 16 दिसंबर पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि सार्थक रंजन किस टीम के साथ IPL के सफर की शुरुआत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed