आईपीएल 2026: 28 मार्च से शुरू हो सकता है 19वां सीजन, 12 मार्च को पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी होगा

0
2026_3image_15_00_052161858ipl4775241028219204245

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान करने वाला है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार आईपीएल का कार्यक्रम दो चरणों में जारी किया जाएगा। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में शुरुआती मुकाबलों का शेड्यूल 12 मार्च को सार्वजनिक किया जाएगा।
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को आईपीएल 2026 के पहले 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा, जबकि बाकी मुकाबलों का शेड्यूल बाद में घोषित किया जा सकता है।


रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीजन का उद्घाटन मुकाबला पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और रनर-अप पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने की संभावना है। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित हो सकता है, जहां तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed