BREAKING: सऊदी अरामको की रास तनूरा रिफाइनरी पर ईरान का हमला, इजराइल-कतर-बहरीन तक फैला संघर्ष

0
picsart_25-11-26_19-46-23-4498869204387035197495

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"beautify":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

War: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। तीसरे दिन हालात और गंभीर हो गए जब ईरान ने सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी Saudi Aramco की रास तनूरा रिफाइनरी पर हमला किया। यह रिफाइनरी दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यात केंद्रों में गिनी जाती है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमले के बाद संयंत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।


रास तनूरा की क्षमता करीब 5.5 से 6 लाख बैरल प्रतिदिन मानी जाती है। यहां स्थित ऑफशोर ऑयल टर्मिनल से अमेरिका, एशिया और यूरोप तक कच्चे तेल की आपूर्ति की जाती है। इस हमले के बाद वैश्विक तेल बाजार में हलचल तेज हो गई है।


बातचीत से इनकार
ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी Ali Larijani ने साफ कहा है कि तेहरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। यह बयान उन अटकलों के बीच आया है जिनमें कहा जा रहा था कि ईरान बैक-चैनल वार्ता की कोशिश कर रहा है।


संघर्ष का दायरा बढ़ा
ईरान ने इजराइल के साथ-साथ कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में भी हमले दोबारा शुरू करने का दावा किया है। उधर लेबनान का उग्रवादी संगठन Hezbollah भी इस संघर्ष में कूद पड़ा है और उसने इजराइल के कई इलाकों में हमले किए हैं। संगठन ने दावा किया है कि वह ईरान के समर्थन में कार्रवाई कर रहा है।


भारी तबाही और हताहत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया है। शुरुआती घंटों में बड़े पैमाने पर बमबारी की गई। ईरान में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत और सैकड़ों के घायल होने की खबर है।


28 फरवरी से शुरू हुई इस जंग ने पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है। लगातार बढ़ते हमलों और तीखे बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि हालात फिलहाल शांत होने वाले नहीं हैं। वैश्विक समुदाय की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या कूटनीति इस बढ़ते टकराव को रोक पाएगी या संघर्ष और गहरा होगा।

अब तक ईरान में 200 की मौत, 740 घायल

अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए।

इनमें अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं।

28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

ईरान ने सऊदी अरब की बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनूरा पर हमला किया है। यहां हमले के बाद धुंआ उठता नजर आया।
इजराइल ने रविवार को रातभर ईरान की राजधानी तेहरान में हवाई हमले किए।
ईरान के सनंदज शहर पर हमला हुआ है। इसमें दो लोग मारे गए हैं।
खामेनेई की दफ्तर की तस्वीर
ईरान ने सोमवार को अपनी भूमिगत सुरंगों की फुटेज जारी की। इसमें ड्रोन और रॉकेट लॉन्चर दिखाई दे रहे हैं।
बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ईरानी हमले का फुटेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed