महिला हेल्प डेस्क पर भरोसे की दस्तक, फरियादियों को मिल रहा त्वरित न्याय

0
image_editor_output_image-1697419634-17695967784916578244285154223322

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी अमित रंजन के स्पष्ट निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क को महिला सुरक्षा और न्याय का सशक्त माध्यम बनाया गया है।

महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को पूरी गोपनीयता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है, जिससे पीड़ित महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

महिला हेल्प डेस्क में तैनात प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन की गंभीरतापूर्वक जांच करते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि महिलाओं से जुड़ी किसी भी शिकायत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिले भर में महिला हेल्प डेस्क की सक्रियता से न केवल शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन हो रहा है, बल्कि महिलाओं को भयमुक्त वातावरण में अपनी बात रखने का अवसर भी मिल रहा है। पुलिस अधीक्षक के इस कदम को महिला सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल माना जा रहा है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed