मेजरगंज में बड़ी कार्रवाई: चारपहिया वाहन से हथियार, मादक पदार्थ और ₹4.81 लाख के जाली नेपाली नोट बरामद, एक गिरफ्तार
मेजरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच के दौरान डाकबंगला चौक के पास एक संदिग्ध चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में हथियार, मादक पदार्थ और जाली नेपाली करेंसी बरामद की गई है। इस मामले में आदित्य राज उर्फ छोटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
🔹 बरामद सामग्री
पिस्टल – 01
जिंदा कारतूस – 03
मादक पदार्थ – 14 पुड़िया
जाली नेपाली नोट – ₹4,81,000
मोबाइल फोन (आपत्तिजनक चैट एवं वीडियो सहित)
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बरामद जाली नेपाली नोटों और मादक पदार्थों के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

