मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में लापरवाही, ग्रामीणों की दिनचर्या हुई प्रभावित

0
image_editor_output_image1739861029-176841169943195614323342225036

सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी जिले में मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लोगों के लिए सुविधा बनने के बजाय परेशानी का सबब बनता जा रहा है। निर्माण एजेंसी की लापरवाही के चलते मेहसौल गोट गांव समेत आसपास के इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।


ओवरब्रिज निर्माण के दौरान गांव के मुख्य मार्गों पर भारी मात्रा में मलबा फैला हुआ है। जगह-जगह पत्थर, मिट्टी और निर्माण सामग्री बिखरी होने से सड़कें उबड़-खाबड़ हो गई हैं। इन हालातों में पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार एजेंसी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं, जिससे फिसलने और गिरने का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है।


आक्रोशित ग्रामीणों ने पुल निर्माण निगम से मांग की है कि तत्काल सड़कों की मरम्मत कर उन्हें एक लेवल में समतल कराया जाए, ताकि आम लोगों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों की होगी।


इसी क्रम में गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्णय लिया है कि इस गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को सीतामढ़ी के जिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि जिला प्रशासन के स्तर से हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराया जा सके।

 

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed