गुरुवार, 22 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार

🌍 अंतरराष्ट्रीय खबरें
भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर बढ़ी उम्मीदें
दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक माहौल है।
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बयान
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ग्रीनलैंड लेने के लिए ताकत का इस्तेमाल नहीं करेंगे, लेकिन NATO और यूरोपीय देशों पर एक बार फिर निशाना साधा।
टैरिफ विवाद पर मैक्रों का पलटवार
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाए तो यूरोप चुप नहीं बैठेगा और अमेरिकी कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी।
भारत-पाक युद्ध रोकने का दावा फिर दोहराया
राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया था, जो परमाणु स्तर तक पहुंच सकता था।
EU ने US के साथ ट्रेड डील फ्रीज की
दावोस में ट्रंप के भाषण के तुरंत बाद यूरोपीय संघ ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर रोक लगाने का ऐलान कर दिया।
ईरान पर ट्रंप की धमकी
ईरान के जवाबी रुख से नाराज ट्रंप ने कहा—“जरूरत पड़ी तो ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटा दूंगा।”
US–Europe Tension
ग्रीनलैंड मुद्दे पर नरमी दिखाते हुए ट्रंप ने यूरोप पर टैरिफ लगाने का फैसला रद्द कर दिया।
🇮🇳 देश–राज्य की बड़ी खबरें
तमिलनाडु में NDA मजबूत
AIADMK के नेतृत्व वाले NDA खेमे में AMMK की वापसी हुई। पलानीस्वामी बोले—DMK को उखाड़ फेंकेंगे।
गोवा सरकार और स्टारलिंक में समझौता
डिजिटल कनेक्टिविटी और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए गोवा सरकार ने स्टारलिंक के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए।
कपिल मिश्रा का AAP पर हमला
BJP नेता कपिल मिश्रा बोले—AAP कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि चार लोगों का गैंग है।
तालिबान का पाकिस्तान पर प्रहार
तालिबान ने अफगानिस्तान में पाकिस्तानी दवाओं की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।
ICC का बड़ा फैसला
ICC ने बांग्लादेश की भारत में T20 वर्ल्ड कप न खेलने की मांग खारिज कर दी।
ऋषिकेश में अमित शाह का बयान
गृह मंत्री अमित शाह बोले—केदारनाथ का पुनरुद्धार किया गया है और बद्रीनाथ समेत 35 धामों का नवीनीकरण होगा।
CM धामी ने कहा—कश्मीर के लिए हजारों उत्तराखंडी शहीद हुए।
बंगाल समेत 5 राज्यों पर BJP की रणनीति
BJP के नए अध्यक्ष नितिन नबीन ने चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की।
वायुसेना प्रमुख का बयान
एयर चीफ ने कहा—भारत की सैन्य शक्ति का केंद्रीय आधार हवाई शक्ति बनी रहेगी।
सुनीता विलियम्स सेवानिवृत्त
NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 27 साल की सेवा के बाद रिटायर हो गईं।
जम्मू-कश्मीर में आतंकी तलाश
किश्तवाड़ के जंगलों में 2–3 आतंकियों के घिरे होने की आशंका, आज फिर सर्च ऑपरेशन।
पाक रक्षा मंत्री की फजीहत
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नकली ‘पिज्जा हट’ का उद्घाटन कर दिया, असली कंपनी ने खुद को अलग किया।
भ्रष्टाचार मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
राज्य पुलिस केंद्रीय कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार मामलों की जांच कर सकती है।
राहुल गांधी का बयान
राहुल बोले—देश में लालच की महामारी फैल गई है, सिस्टम सत्ता में बैठे लोगों के हाथ बिक चुका है।
पाकिस्तान में सरबजीत कौर पर याचिका
लाहौर कोर्ट में FIR की मांग, नासिर हुसैन पर अवैध पनाह देने का आरोप।
लिव-इन पर मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी
HC ने कहा—लिव-इन में महिला तभी सुरक्षित होती है जब उसे पत्नी का दर्जा मिले।
संभल मामले में जज बदले
ASP अनुज पर FIR का आदेश देने वाले जज हटाए गए, UP में 14 जजों का तबादला।
