मुंबई कोस्टल रोड हादसा: नाबालिग ने मर्सिडीज से दो गाड़ियों को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

0
accident-(1)-1770092171961_m4600738645981035764

मुंबई। दक्षिण मुंबई की कोस्टल रोड टनल में देर रात एक तेज रफ्तार लग्जरी मर्सिडीज कार के हादसे ने सनसनी मचा दी। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


पुलिस जांच में सामने आया है कि मर्सिडीज कार एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का चला रहा था। बताया जा रहा है कि टनल के अंदर तेज रफ्तार के कारण उसने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पहले एक वाहन से टकराई और फिर उसकी वजह से दूसरी कार भी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा।


इस मामले में डीबी मार्ग पुलिस ने कार के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कार मालिक अग्रिपाडा इलाके का एक कारोबारी बताया जा रहा है। इसके अलावा कारोबारी की 18 वर्षीय पोती और नाबालिग ड्राइवर पर भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आशंका है कि पोती ने बिना अनुमति कार की चाबी ली और अपने दोस्त को गाड़ी चलाने के लिए दे दी।


पुलिस का कहना है कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और टनल के अंदर वाहन पर नियंत्रण खोना है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed