मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने दामाद की गोली मारकर हत्या

0
images (1)2030523892782109236.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपनी बेटी का सुहाग उजाड़ दिया। मामला सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा गांव का है, जहां 27 वर्षीय आयुष कुमार की उसके ही घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।


घटना के समय आयुष अपनी पत्नी तन्नू कुमारी, बीमार मां और छह महीने के बच्चे के साथ घर में मौजूद था। आरोप है कि लड़की के पिता और अन्य परिजन रात के समय पीछे के रास्ते से घर में घुसे और आयुष को पकड़कर सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं।


पत्नी तन्नू ने पुलिस को बताया कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी। उसने आरोप लगाया कि पहले भी दो बार एक्सीडेंट के जरिए आयुष को मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन असफल रहने पर गोली मार दी गई।


बताया जा रहा है कि तन्नू और आयुष ने एक साल पहले घर से भागकर प्रेम विवाह किया था, जिससे ससुराल पक्ष नाराज था। पुलिस ने तन्नू के पिता और भाई को हिरासत में लिया है। FIR में कुल 13 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed