1413 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

0
image_editor_output_image1944351760-1772037757862888209792915287075

सीतामढ़ी: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिट्ठा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली सौंफी शराब बरामद की है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 1413 लीटर शराब जब्त कर चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस टीम थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीखंडी के पास सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक पिकअप को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में अवैध नेपाली सौंफी शराब बरामद हुई।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान बसीरउद्दीन हैदर उर्फ लालबाबू शेख, निवासी गाढ़ा जोगिया, थाना पुपरी के रूप में की गई है। बरामद शराब की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है।


मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।


जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में विशेष अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed