नितिन नवीन निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, दिल्ली में धूमधाम से राजभाषा ग्रहण समारोह
भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन ने निर्विरोध जीत दर्ज करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने आज सुबह दिल्ली के कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की और फिर बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां वे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।

नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान मंच पर मौजूद रहे।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में शामिल हुए।

नितिन नवीन की ताजपोशी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
