ओवैसी का केंद्र पर बड़ा हमला: ‘लद्दाख में चीनी घुसपैठ पर सेना को खुली कार्रवाई का आदेश नहीं दिया गया’

0
image_editor_output_image-1805925888-17704377438012040519597730814732

तेलंगाना के निजामाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर सरकार को कोविड काल से ही चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन इसके बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की गई।


ओवैसी के मुताबिक, एक वरिष्ठ भारतीय सेना अधिकारी ने जानकारी दी थी कि चीनी सैनिक और टैंक लद्दाख क्षेत्र में घुस आए थे। यह सूचना प्रधानमंत्री कार्यालय और संबंधित अधिकारियों तक भी पहुंचाई गई थी। इसके बावजूद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कथित तौर पर स्पष्ट और सख्त निर्देश देने से परहेज किया।


AIMIM प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने सेना को खुली कार्रवाई का आदेश देने का साहस नहीं दिखाया, जिससे चीनी सेना को पीछे हटाया जा सकता था। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।


गौरतलब है कि तेलंगाना में 11 फरवरी को होने वाले नगरपालिका और नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी के चलते नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है, और सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दे चुनावी भाषणों में प्रमुखता से उठाए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed