Patna: अब पिंक बसों की स्टेयरिंग अब महिलाओं के हाथ में — ड्राइवर बनने की योग्यता क्या? यहां जानें…

0
img_20251126_2327357740322857798921211.jpg

Patna: बिहार पिंक बस चालक भर्ती 2025: बिहार सरकार ने बुधवार (26 नवंबर 2025) को एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है, जिसके तहत जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं को पिंक बसों में चालक और कंडक्टर की भूमिका के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कदम को राज्य में महिला सशक्तिकरण की एक नई ऊँचाई माना जा रहा है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने पटना के विश्वेश्वरैया भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान इस योजना की औपचारिक घोषणा की।

पटना और औरंगाबाद में मिलेगा व्यावसायिक प्रशिक्षण
मंत्री ने कहा कि इच्छुक महिला अभ्यर्थियों को ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर) में भारी वाहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण केंद्र: पटना और औरंगाबाद
गुलाबी बसें: महिला विशेष गुलाबी बसें
प्रशिक्षण के बाद सीधा अवसर: बीएसटीडीसी (बिहार राज्य परिवहन निगम) में नियुक्ति।
ड्राइवर बनने के लिए न्यूनतम योग्यता: 8वीं पास
प्रशिक्षण के लिए आवेदन 15 दिसंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।

योग्यता:
ड्राइवर: कम से कम 8वीं पास (9वीं और 10वीं पास को प्राथमिकता)
लाइसेंस आवश्यक: भारी मोटर वाहन (HMV)

कंडक्टर भर्ती के लिए 10वीं पास योग्यता जरूरी
राज्य सरकार के अनुसार, कंडक्टर पद के लिए महिलाओं का दसवीं पास होना अनिवार्य है। राज्य में फिलहाल 100 पिंक बसें चल रही हैं और इन्हें चलाने के लिए 200 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा और विभागीय कार्य पर जोर.
समीक्षा बैठक के दौरान परिवहन मंत्री ने विभागीय योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट की विशेष जांच, दुर्घटना पीड़ितों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने के दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed