कानून-व्यवस्था मजबूत करने को पुलिस का औचक निरीक्षण, कई थानों में जांच.

सीतामढ़ी में रविवार को अमित रंजन, पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अंचल निरीक्षक, सुरसंड द्वारा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में बेला थाना, परिहार थाना, सोनबरसा थाना समेत अन्य थाना क्षेत्रों में ओ०डी० (ऑन ड्यूटी) जांच की गई। साथ ही गश्ती दलों की तैनाती, उनकी सक्रियता तथा डायल 112 की सतर्कता का भी गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे लगातार गश्त करते रहें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
