PSLV-C62 मिशन फेल होने के बावजूद स्पेनिश स्टार्टअप का KID कैप्सूल रहा सफल

0
image_editor_output_image-1947698606-17683304514864163045283053212439

ISRO: इसरो का PSLV-C62 मिशन 12 जनवरी को तीसरे चरण में तकनीकी खराबी के कारण असफल हो गया, जिससे यह आशंका जताई जा रही थी कि मिशन का पूरा पेलोड नष्ट हो गया है। इस मिशन में अन्वेषा सर्विलांस सैटेलाइट समेत कुल 15 उपग्रह शामिल थे।


हालांकि, इस असफलता के बीच एक सकारात्मक खबर सामने आई है। स्पेन की स्टार्टअप कंपनी ऑर्बिटल पैराडाइम ने दावा किया है कि उसका ‘केस्ट्रेल इनिशियल डेमोंस्ट्रेटर’ (KID) कैप्सूल न सिर्फ PSLV से सफलतापूर्वक अलग हुआ, बल्कि सक्रिय होकर डेटा भी भेजने में कामयाब रहा। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह कैप्सूल की ट्रैजेक्टरी का विश्लेषण कर रही है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।


कंपनी के अनुसार, KID एक टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर है, जिसे भविष्य में ऑर्बिट से पृथ्वी तक 120 किलोग्राम तक का पेलोड वापस लाने में सक्षम ‘कर्नेल’ वाहन के प्रोटोटाइप के रूप में विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य सुरक्षित और कम लागत वाली अंतरिक्ष-से-पृथ्वी कार्गो वापसी तकनीक को विकसित करना है।


PSLV-C62 मिशन के जरिए EOS-N1 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट और DRDO द्वारा विकसित अन्वेषा सर्विलांस सैटेलाइट सहित कुल 15 पेलोड लॉन्च किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed