Sitamarhi: पुपरी में दर्दनाक हादसा: मछली लदा पिकअप पलटा, 7वीं के छात्र की मौके पर मौत

0
image_editor_output_image-1822470492-17685759979958737046630333852504

सीतामढ़ी। पुपरी थाना क्षेत्र के झझीहट गांव में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। मछली से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में साइकिल से स्कूल जा रहा 7वीं कक्षा का छात्र रीतेश कुमार आ गया। हादसा इतना भयावह था कि रीतेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


रीतेश रोज की तरह सुबह पढ़ाई के लिए घर से निकला था, लेकिन किसे पता था कि यही उसकी अंतिम यात्रा बन जाएगी। घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन हालात उस वक्त और भी शर्मनाक हो गए जब कई लोग मृत बच्चे की ओर ध्यान देने के बजाय पिकअप से गिर रही मछलियों को लूटने में लग गए।


इस दृश्य ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया और मानवता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। रीतेश के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


इस हादसे ने न केवल एक मासूम की जान ले ली, बल्कि समाज की संवेदनशीलता पर भी एक कड़वा सवाल छोड़ दिया है।

 

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed