एलन मस्क के स्टारलिंक के खिलाफ रूस की तैयारी! नया हथियार बना रहा रूस, रिपोर्ट से हड़कंप.

International: रूस-यूक्रेन युद्ध में सैटेलाइट इंटरनेट अब बड़ी भूमिका निभा रहा है। यूक्रेन की सेना एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के स्टारलिंक का इस्तेमाल संचार और ड्रोन ऑपरेशन के लिए कर रही है। इसी को देखते हुए रूस अब स्टारलिंक को निष्क्रिय करने की तैयारी में जुट गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस एंटी-सैटेलाइट और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर तकनीक विकसित कर रहा है, जिससे स्टारलिंक के सिग्नल को जाम किया जा सके। कुछ इलाकों में रूस पहले भी स्टारलिंक सिग्नल बाधित करने की कोशिश कर चुका है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह तकनीक पूरी तरह सफल होती है, तो इससे युद्ध की रणनीति बदल सकती है और अंतरिक्ष भी जंग का नया मैदान बन सकता है।
