‘लीक हुए एमएमएस’ वायरल पर साक्षी श्रीवास-जस्टिन डी’क्रूज़ ने जताई आपत्ति, लोगों से अपील

0

Virol Video: स्प्लिट्सविला X4 के फाइनलिस्ट साक्षी श्रीवास और जस्टिन डी’क्रूज़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। वीडियो को “लीक्ड एमएमएस” बताकर शेयर किया गया, लेकिन जांच में यह दावा पूरी तरह झूठा पाया गया।


वायरल क्लिप में जस्टिन शर्टलेस होकर साक्षी से बात करते दिखाई दे रहे हैं। इसे आपत्तिजनक बताते हुए “पूरा वीडियो देखने के लिए DM करें” कैप्शन के साथ शेयर किया गया, जबकि यह उनके पुराने यूट्यूब व्लॉग का एडिटेड हिस्सा था, जिसे जानबूझकर गलत संदर्भ में पेश किया गया।


कपल ने इंस्टाग्राम पर सफाई दी। जस्टिन ने कहा, “यह पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है। लोग हमारे व्लॉग से क्लिप काटकर सस्ते व्यूज पाने के लिए झूठी कहानियां बना रहे हैं।” साक्षी ने भी स्पष्ट किया कि वीडियो किसी भी तरह से निजी या लीक हुई सामग्री नहीं है।

कौन है साक्षी
साक्षी IIIT लखनऊ से बी.टेक कर चुकी हैं और स्प्लिट्सविला X4 की रनर-अप रही हैं। अब वह और जस्टिन साथ में व्लॉग और कंटेंट बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed