सीतामढ़ी: बड़ी लापरवाही पर SP सख्त, 19 थानों की महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों से जवाब तलब

0

सीतामढ़ी जिले में महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने महिला हेल्प डेस्क के संचालन में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 19 थानों के महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।


जानकारी के अनुसार महिला हेल्प डेस्क की जिम्मेदारियों को गंभीरता से नहीं लेने और विभाग द्वारा आयोजित अनिवार्य ऑनलाइन समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने की शिकायत सामने आई थी। इसे पुलिस अधीक्षक ने गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित प्रभारियों से जवाब तलब किया है।


एसपी कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, भूतही, बोखड़ा, नानपुर, पुनौरा, मेहसौल,बेला, सहियारा और सुरसंड थाना को छोड़कर शेष 19 थानों के महिला हेल्प डेस्क प्रभारी इस कार्रवाई के दायरे में आए हैं।


पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में आगे विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। यह कदम महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से उठाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed