सीतामढ़ी में भाजपा नेता के साथ मारपीट, समाहरणालय के पास सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

0
image_editor_output_image-1659411502-17685756722378094852711019737269

सीतामढ़ी। जिले के समाहरणालय के समीप भाजपा नेता श्याम चंद्र सिंह अमिताभ के साथ हुई मारपीट की घटना ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। आरोप है कि उनके पड़ोसी विमलेन्दु सिंह और उनके पुत्र ने सार्वजनिक स्थान पर उन्हें घसीटते हुए बेरहमी से पीटा।


घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, बावजूद इसके किसी ने भी हस्तक्षेप कर उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। कई लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मारपीट में श्याम चंद्र सिंह को गंभीर चोटें आईं और वे काफी देर तक घटनास्थल पर पड़े रहे।


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई। इस घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब समाहरणालय जैसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में ऐसी घटना हो सकती है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है, यह सवाल बनता है।


पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से न सिर्फ राजनीतिक नेताओं, बल्कि आम नागरिकों में भी भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

 

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed