सीतामढ़ी में CCTV घोटाले की आशंका: 2.32 करोड़ खर्च, 24 कैमरों का अता-पता नहीं
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"beautify":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
सीतामढ़ी के सांसद श्री देवेश चंद ठाकुर द्वारा जिले में CCTV कैमरे लगाए जाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने का मामला अब सवालों के घेरे में है। आधिकारिक दावों के अनुसार 2 करोड़ 32 लाख 46 हज़ार 657 रुपये की लागत से 81 अलग-अलग स्थानों पर कुल 186 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इस हिसाब से एक कैमरे की औसत कीमत लगभग 1 लाख 25 हज़ार रुपये बैठती है, जो अपने आप में चौंकाने वाली है।

सबसे गंभीर सवाल यह है कि इन 186 कैमरों में से 24 कैमरे कहाँ लगाए गए, इसकी जानकारी सांसद महोदय को भी नहीं है। यानी जनता के करोड़ों रुपये खर्च हो गए, लेकिन उनके उपयोग और लोकेशन को लेकर खुद जनप्रतिनिधि के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।


बाकी जिन स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाने का दावा किया गया है, उनकी पूरी सूची उपलब्ध है। अब ज़मीनी हकीकत यह जानना ज़रूरी हो गया है कि क्या वाकई उन जगहों पर कैमरे मौजूद हैं या फिर यह पूरा मामला सिर्फ फाइलों और काग़ज़ों तक ही सीमित है।
यह मामला सिर्फ CCTV कैमरों का नहीं, बल्कि जनता के पैसे की जवाबदेही का है। अब सवाल साफ है—अगर कैमरे लगे हैं तो 24 कैमरों का पता क्यों नहीं, और अगर नहीं लगे हैं तो करोड़ों रुपये किसकी जेब में गए? सांसद महोदय को इस पर सार्वजनिक रूप से जवाब देना चाहिए।



Input: hunt the hunted
