सीतामढ़ी में डीएम और डीपीआरओ को उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए सम्मान

0
img-20260213-wa00078193817113856143924

सीतामढ़ीराजधानी इंडिया न्यूज़ चैनल की पहल पर आयोजित सम्मान समारोह में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी रिची पांडे और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मान प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जिले में प्रशासन की सक्रियता, पारदर्शिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के कारण विकास योजनाओं को नई रफ्तार मिली है। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से लोगों का विश्वास प्रशासन पर और मजबूत हुआ है। इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया।


समारोह में सीतामढ़ी प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश रंजन सहित करीब 50 पत्रकार मौजूद रहे। साथ ही चैनल के चीफ एडिटर एहसान अली शेख, सलमान सागर, अरमान अली और सत्यम पांडे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।


सम्मान प्राप्त करने के बाद अधिकारियों ने इसे पूरी प्रशासनिक टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे भी विकास तथा सुशासन के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed