जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0
image_editor_output_image-1906534815-1770917452249778066035036891704

सीतामढ़ी। जिलाधिकारी रिची पांडेय ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल, सड़क मरम्मत तथा राशन कार्ड जैसी विभिन्न समस्याएं सामने आईं।


जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए तय समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सभी पदाधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। “सेवा–संवाद–समाधान” कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे समस्याओं के समाधान में तेजी आई है और प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed