सीतामढ़ी के डीएम रिची पाण्डये को Best Electoral Practices Award–2025
सीतामढ़ी जिले के लिए यह एक गर्व का क्षण है। जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डये को राज्य स्तरीय Best Electoral Practices Award–2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पटना स्थित अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
श्री रीची पांडे को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्धन श्रेणी के अंतर्गत दिया गया। निर्वाचन कार्यों में नवाचारपूर्ण प्रशिक्षण पद्धतियों को अपनाने, सतत क्षमता विकास तथा उत्कृष्ट टीम वर्क के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उनके प्रयासों को राज्य स्तर पर सराहा गया।
निर्वाचन प्रबंधन को अधिक सशक्त, पारदर्शी और सहभागितापूर्ण बनाने की दिशा में किए गए उनके अभिनव कार्यों को यह सम्मान मान्यता देता है। यह उपलब्धि न केवल सीतामढ़ी जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य जिलों के अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
इस सम्मान से यह स्पष्ट होता है कि सीतामढ़ी जिला निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

