सीतामढ़ी में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकानदार गिरफ्तार

0
img-20260206-wa00294364804926104406000

सीतामढ़ी। जिले में फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सुरसंड थाना क्षेत्र के कुम्मा गांव में की गई, जहां अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की।


पुलिस को सूचना मिली थी कि कुम्मा स्थित राजीव आधार केंद्र के नाम पर संचालित एक दुकान में मनमाने पैसे लेकर फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने का काम कर रहा था।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आईरिस स्कैनर, फिंगरप्रिंट स्कैनर, लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनका उपयोग फर्जी दस्तावेज तैयार करने में किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद उपकरणों की तकनीकी जांच कराई जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।


गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी सरकारी दस्तावेज के लिए केवल अधिकृत केंद्रों का ही सहारा लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed