सीतामढ़ी में लंबित मामलों की समीक्षा बैठक, समय सीमा में जांच पूरी करने का निर्देश

0
image_editor_output_image-1708413799-17717766575392379910224683244235

सीतामढ़ी: जिले में लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी थानों में लंबित कांडों की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।


पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अनुसंधान कार्य में ई-साक्ष्य के विधिसम्मत उपयोग पर जोर दिया तथा घटनास्थल संरक्षण को प्राथमिकता देने की बात कही।


साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित 60 और 90 दिनों की समय-सीमा के भीतर अनुसंधान कार्य पूरा किया जाए। जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेलसंड समेत जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed