सीतामढ़ी में विधि-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सघन वाहन जांच अभियान तेज

0
img-20260128-wa00236830401174043618367
  1. सीतामढ़ी। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा सघन वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में रोको-टोको अभियान चलाया गया।


इस दौरान वाहनों की गहन जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, आवागमन को सुचारू रखने और जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed