सीतामढ़ी में भ्रूण हत्या पर सख्ती, डीएम का अल्ट्रासाउंड केंद्रों को अंतिम अल्टीमेटम
सीतामढ़ी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में PCPNDT अधिनियम पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने की, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

कार्यशाला में PCPNDT कानून के प्रावधानों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि लिंग निर्धारण और कन्या भ्रूण हत्या जैसे अवैध कार्यों में किसी भी प्रकार की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र में लिंग परीक्षण या भ्रूण हत्या से जुड़ी गतिविधि पाई जाती है तो केंद्र का पंजीकरण तत्काल रद्द कर दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को ऐसे मामलों में स्वयं स्थल निरीक्षण कर जांच की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अल्ट्रासाउंड केंद्रों में प्रतिमाह होने वाले परीक्षणों की समीक्षा करने और अभिलेखों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं और एएनएम को मातृत्व पंजी अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए तथा सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियमित मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

कार्यशाला के दौरान बेहतर लिंगानुपात वाले प्रखंडों की सराहना की गई और परिवार नियोजन के महत्व पर भी चर्चा हुई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य PCPNDT अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना और जिले में संतुलित लिंगानुपात सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्य प्रतिनिधि तथा यूनिसेफ (UNICEF) से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने साफ किया कि भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून के उल्लंघन पर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

Yahi sab hoga. Ek aavedan diy 1 months hone ja raha hai lekin koi sunbai nahi. Kaise sir ke rahte huai sarkari college me kam karakar paisa nahi diya jata hai. Last upay hai ki apne pasa ke badla me college ka saman uthana hoga. Tab to prashashan dor lga kar aaigi.
Please send me details,