सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

0
img-20260203-wa00163533565677896340506

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के मेहसौल थाना क्षेत्र से पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। हत्या के प्रयास से जुड़े कांड संख्या 81/25 में नामजद और फरार चल रहे अभियुक्त मो. आमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त राजोपट्टी मोहल्ले का निवासी बताया गया है।


पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से ही अभियुक्त फरार था और अपनी पहचान छुपाकर कानून से बचने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मेहसौल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा गया।


फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य और संभावित संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है। अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को भंग करने वालों के साथ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed