सीतामढ़ी पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान सफल: 53 गुम मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाई खुशियां

0
img-20260327-wa00176129417788649512857

सीतामढ़ी में पुलिस की विशेष मुहिम “ऑपरेशन मुस्कान” एक बार फिर सफल साबित हुई है। सीतामढ़ी पुलिस ने इस अभियान के तहत कुल 53 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया।


पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में जिला आसूचना इकाई (DIU) और तकनीकी सेल की टीम ने मिलकर जिले के विभिन्न इलाकों और अन्य स्थानों से इन मोबाइल फोनों को ट्रैक कर बरामद किया। बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।


शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में इन सभी मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सौंपा गया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी कि उनका मोबाइल कभी वापस मिलेगा।


पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी का मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाए, तो तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और साथ ही CEIR पोर्टल पर भी जानकारी जरूर दें। इससे मोबाइल को ट्रैक करने और ब्लॉक करने में काफी मदद मिलती है।


इस सफल अभियान में जिला आसूचना इकाई की टीम ने अहम भूमिका निभाई। इस टीम का नेतृत्व SI मोसिर अली ने किया, जबकि टीम में SI पंकज यादव, देवब्रत कुमार, आशीष ठाकुर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


सीतामढ़ी पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन मुस्कान” का उद्देश्य सिर्फ गुम सामान बरामद करना ही नहीं, बल्कि जनता का पुलिस पर भरोसा मजबूत करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed