Sitamarhi: थाना परिसर में कथित अवैध गतिविधियों की चर्चा, मीडिया की एंट्री पर रोक से गहराया संदेह

0
img-20260128-wa00253536711952164335567

सीतामढ़ी। जिले के एक थाना परिसर में कथित अवैध गतिविधियों को लेकर इन दिनों चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, किसी संभावित अवैध लेन-देन या गोरखधंधे से जुड़े मामले के सामने आने की आशंका के बीच थानाध्यक्ष असामान्य रूप से सतर्क नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में मीडिया कर्मियों के थाना परिसर में प्रवेश पर अचानक रोक लगाए जाने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।


चर्चा है कि थाना परिसर में किसी प्रकार की रिकॉर्डिंग या वीडियो साक्ष्य सामने आने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक इस प्रतिबंध को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।


मीडिया की एंट्री पर लगाए गए इस प्रतिबंध ने पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमजन और पत्रकारों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि यदि थाना परिसर में सब कुछ नियम और कानून के अनुसार चल रहा है, तो फिर मीडिया से दूरी क्यों बनाई जा रही है।


अब यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या यह निर्णय किसी संभावित खुलासे से बचने की कोशिश है, या फिर इसे केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था मानकर नजरअंदाज किया जाए?

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed