महिला सुरक्षा को लेकर सीतामढ़ी पुलिस सख्त, हर थाने की महिला हेल्प डेस्क बनी भरोसे का केंद्र
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी अमित रंजन के स्पष्ट निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं संवेदनशील बनाया गया है। महिला हेल्प डेस्क पर पहुँचने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को पूरी गोपनीयता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है, ताकि वे बिना किसी भय अथवा संकोच के अपनी बात रख सकें।
महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी पदाधिकारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
शिकायतों के निस्तारण में तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के कारण महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। इस सकारात्मक पहल का परिणाम यह है कि अब अधिक संख्या में महिलाएँ आगे आकर अपनी समस्याएँ दर्ज करा रही हैं।

जिला प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं न्यायपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे निर्भीक होकर अपनी शिकायतों का समाधान प्राप्त कर सकें।
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में महिला हेल्प डेस्क सीतामढ़ी जिले में एक सशक्त और भरोसेमंद मंच के रूप में उभरकर सामने आई है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद
