पुनौरा गांव में समाजसेवी आफताफ अंसारी द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

0
img-20260111-wa00076037962149558997307.jpg

सीतामढ़ी: नगर थाना क्षेत्र के पुनौरा गांव में समाजसेवी आफताफ अंसारी उर्फ सब्बू के नेतृत्व में जरूरतमंद और गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरज कुमार उर्फ धीरू ने की। ठंड के मौसम में आयोजित इस मानवीय पहल से दर्जनों गरीब परिवारों को राहत मिली।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुनौरा थानाध्यक्ष रमन कुमार ने कहा कि नर सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम समाज, पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास और सीधा संवाद स्थापित करने का बेहतरीन माध्यम हैं। समाजसेवियों द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्य प्रेरणादायक हैं और अन्य लोगों को भी आगे आने की प्रेरणा देते हैं।


इस अवसर पर महिला हेल्प डेस्क प्रभारी प्रियंका कुमारी के साथ असलम मंसूरी, जितेंद्र राम, संतोष यादव, बैजू राय, नीरज कुमार, नागेश्वर बैठा, बिंदु राय, अब्दुल अंसारी, सरफराज आलम, सुखारी राम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कंबल वितरण के दौरान ली गई कुछ तस्वीरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed