सीतामढ़ी में एसपी का ट्रैफिक थाना पर औचक निरीक्षण, सड़क सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश

0
img-20260221-wa0005423788568255202136

सीतामढ़ी में शनिवार को पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने यातायात थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, यातायात व्यवस्था, ई-चालान प्रणाली और अभिलेखों की बारीकी से समीक्षा की।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।


उन्होंने विशेष रूप से ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और नशे की हालत में ड्राइविंग जैसे गंभीर मामलों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। साथ ही सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया।


इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष और यातायात शाखा के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। सभी ने निरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की और एसपी को ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बेहतर समन्वय के साथ व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed