राज्य स्तरीय सब जूनियर खो-खो 2026 के लिए सीतामढ़ी टीम का चयन
सीतामढ़ी।
राज्य स्तरीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता 2026 (बालक व बालिका) के लिए सीतामढ़ी जिला टीम का चयन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 25 व 26 जनवरी 2026 को Radiant International School, खगौल रोड, दानापुर (पटना) में किया जाएगा। इसमें 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।

टीम चयन ट्रायल उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सूतिहारा (परिहार प्रखंड) परिसर में आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया सीतामढ़ी जिला खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष पंकज कुमार के संयोजन में संपन्न हुई। चयनकर्ता के रूप में श्याम कुमार, अमित कुमार, कमलेश कुमार, जीवेश कुमार, लालू कुमार लाल, शेखर कुमार, मनोज कुमार एवं सरिता कुमारी मौजूद रहे।
ट्रायल में डीपीएस लगमा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनुषी, केंद्रीय विद्यालय जवाहर नगर सूतिहारा समेत विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 बालिका एवं 120 बालक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
चयनित खिलाड़ी
बालिका वर्ग:
उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनुषी की दामिनी कुमारी, मेघा कुमारी, नव्या कुमारी, आदिती कुमारी, शिवानी कुमारी, सोनाली कुमारी; डीपीएस लगमा की युशिका कुमारी, सुकृति, दृष्टि, माही, कृति एवं प्रियांशु कुमारी; केंद्रीय विद्यालय जवाहर नगर सूतिहारा की शालू कुमारी व प्रियांशु कुमारी।

बालक वर्ग:
केंद्रीय विद्यालय सूतिहारा के अनीश कुमार, प्रतीक कुमार, अभिषेक कुमार, मोनू, मयंक, सत्यम कुमार, उज्जवल कुमार, आयुष कुमार, अर्पित कुमार, प्रशांत कुमार, प्रत्यांश कुमार, आशुतोष कुमार, परमानंद कुमार एवं हर्षवर्धन कुमार।

सीतामढ़ी जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष अभय प्रसाद ने बताया कि बालक व बालिका टीमें 25 जनवरी की सुबह डुमरा स्टेडियम से पटना के लिए रवाना होंगी। दोनों टीमों के लिए अलग-अलग कोच व टीम मैनेजर नियुक्त किए गए हैं। वहीं संघ के सचिव हरिशंकर प्रसाद उर्फ बबलू ने विश्वास जताया कि सीतामढ़ी के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
चयन ट्रायल का उद्घाटन जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव सतीश कुमार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सूतिहारा के प्राचार्य रूपेश कुमार, केंद्रीय विद्यालय के कोच गणेश सिंह, रोहित कुमार सिंह (शारीरिक शिक्षक) एवं पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
