मनरेगा बचाओ संग्राम: सोनबरसा में जनचौपाल, मजदूरों के हक में कांग्रेस का आह्वान
सीतामढ़ी (सोनबरसा)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मंगलवार को सोनबरसा प्रखंड के कोहबरवा गांव में जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार ने की, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर, किसान और ग्रामीण शामिल हुए।
जनचौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो. शम्स शाहनवाज ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीब मजदूरों की आजीविका से जुड़ा कानून है और इसे किसी भी सूरत में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
किसान-मजदूर नेता आफताब अंजुम बिहारी ने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस मजदूरों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ रही है। वहीं विजय कुमार ने 30 जनवरी को सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित मनरेगा बचाओ धरना को सफल बनाने की अपील की।
जनचौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: नसीम अहमद
