सुरसंड में जुमे की नमाज़ के बाद मुर्गे की डाक, 8,600 रुपये में हुई नीलामी

0
img-20260109-wa00268704898100751648126.jpg

 सीतामढ़ी। जिले के सुरसंड स्थित आला हज़रत जामे मस्जिद में जुमे की नमाज़ के बाद परंपरागत रूप से डाक (नीलामी) का आयोजन किया गया। इस दौरान अन्य वस्तुओं के साथ एक मुर्गे की भी डाक लगाई गई, जिसमें बोली लगाने वालों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। लगातार बढ़ती बोलियों के बाद मुर्गे की नीलामी 8,600 रुपये में पूरी हुई।


मुर्गे को शेख़ अब्दुस सलाम, पिता मरहूम हाजी शेख़ मुस्तकीम ने खरीदा, जबकि दूसरे स्थान पर जनाब अब्दुल गफ्फार अंसारी रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस प्रकार की डाक मस्जिद के धार्मिक व सामाजिक कार्यों के लिए सहयोग जुटाने का एक सशक्त माध्यम है। इससे समाज में ईमानी जज़्बा, आपसी सहयोग और नेक कार्यों के प्रति उत्साह भी बढ़ता है।

शेख़ अब्दुस सलाम के इस सराहनीय जज़्बे पर मस्जिद के सेक्रेटरी मोहम्मद ज़ुबैर नद्दाफ, ख़ज़ांची अल-हाज मोहम्मद शाकिर हुसैन सिद्दीकी, मोहम्मद ज़मीरुल हक़, मोहम्मद मज़हर अली ख़ान, शेख़ असलम, डॉ. तौकीर शाकिर, चांद बाबू, तनवीर आलम सिद्दीकी व परिहार के पूर्व जिला पार्षद प्रोफेसर मो गौहर सिद्दीकी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें दिली मुबारकबाद पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed