सामूहिक प्रयासों से सुरसंड बराही कब्रिस्तान सुरक्षित, घेराबंदी कार्य अंतिम चरण में

0
img-20260118-wa00381273273020691059904

सीतामढ़ी जिला अंतर्गत सुरसंड प्रखंड के बराही कब्रिस्तान में चल रहा घेराबंदी (बाउंड्री वॉल) का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। कार्य निरंतर गति से जारी है और शीघ्र ही इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।

उन्होंने जिला प्रशासन तथा संबंधित सहयोगी मंत्रियों को बार-बार ज्ञापन सौंपकर इस जनहित के कार्य को प्राथमिकता दिलाने में अहम भूमिका निभाई।


यह उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जनाब प्रोफेसर गौहर सिद्दीकी साहब एवं अन्य सम्मानित हज़रात द्वारा लगातार प्रयास किए गए।


उनकी निरंतर मेहनत, लगन और सामाजिक प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि आज कब्रिस्तान की सुरक्षा और संरक्षण के लिए यह आवश्यक कार्य धरातल पर साकार हो रहा है। स्थानीय नागरिकों में इस कार्य को लेकर संतोष और खुशी का माहौल है।


हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक प्रयासों से समाज से जुड़े अन्य आवश्यक कार्यों को भी गति मिलेगी।

Author: 𝑀𝑑 𝑃𝑎𝑟𝑣𝑒𝑧

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed