आवासीय भवन तोड़ने के विरोध में सीएचसी कर्मियों का मार्च, एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

0
img-20260124-wa00127950151209766976045

सुरसंड। प्रखंड परिसर स्थित स्वास्थ्य विभाग के आवासीय भवन को तोड़े जाने की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने शांति पूर्ण मार्च और एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया।


स्वास्थ्य विभागीय आवासीय भवन बचाव संघर्ष समिति के अध्यक्ष रेणु कुमारी व संरक्षक अमित भारतीय के नेतृत्व में एएनएम, जीएनएम, आशा, ममता सहित स्वास्थ्यकर्मी सीएचसी से पैदल मार्च करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे। कार्यालय बंद रहने पर प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ आवास के गेट पर नारेबाजी की।


सीएचसी प्रभारी डॉ. रामकिशोर सिंह ने आरोप लगाया कि बिना स्वास्थ्य विभाग की सहमति के वर्षों पुराने आवासीय भवन को खाली कराने और तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1975 से यह भवन स्वास्थ्यकर्मियों के उपयोग में है और कर्मियों के वेतन से नियमित रूप से हाउस रेंट की कटौती होती रही है।

 


वहीं सीओ सतीश कुमार ने कहा कि सरकारी अभिलेखों में संबंधित भूमि गैरमजरुआ के रूप में दर्ज है और उनकी भूमिका केवल नजरी नक्शा तैयार कराने तक सीमित है। छुट्टी के कारण मांग पत्र नहीं सौंपा जा सका।

 

रिपोर्ट: नसीम अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed