सुरसंड में जनता दल (यू) का सांगठनिक चुनाव स्थगित, प्रदेश नेतृत्व करेगा अंतिम फैसला

0
img-20260221-wa00121213488349181342599

सीतामढ़ी / सुरसंड: सुरसंड में जनता दल (यू) के सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम का आयोजन निर्वाचन पदाधिकारी मदन प्रसाद यादव की अध्यक्षता और पर्यवेक्षक चंद्रकांत झा की मौजूदगी में स्थानीय गोएल टिंबर (एनडीए चुनाव कार्यालय) में किया गया।


प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए पांच कार्यकर्ताओं—राजेश कुमार उर्फ मंटू मुखिया, राधेश्याम कुमार, मृत्युंजय नाथ, आशनारायण पासवान और अरुण पासवान ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन की जांच के दौरान अरुण पासवान का पर्चा अवैध घोषित कर दिया गया, जबकि आशनारायण पासवान ने स्वेच्छा से अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में बने रहे।


संभावित मत विभाजन और संगठन में मतभेद की आशंका को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड अध्यक्ष पद के मनोनयन को लेकर अंतिम फैसला पार्टी का प्रदेश नेतृत्व करेगा।


निर्वाचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जदयू के सक्रिय सदस्य मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed