हरिदुलारपुर व चांदपट्टी में विधायक ने जताया आभार, बोले— “विधायक नहीं, बेटे बनकर करूंगा सेवा”

0
img-20260121-wa00198127091983882747318

सुरसंड (सीतामढ़ी)।
सुरसंड प्रखंड के बनौली पंचायत अंतर्गत हरिदुलारपुर और चांदपट्टी गांव में आयोजित आभार सह जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक प्रो. नागेंद्र राउत ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. नागेंद्र राउत ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, वे उस भरोसे पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरेंगे। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “मैं सुरसंड का केवल विधायक नहीं, बल्कि आपका बेटा बनकर सेवा करूंगा।”


विधायक ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के हित में काम कर रही है।


उन्होंने यह भी कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और सुरसंड विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।


कार्यक्रम में जदयू अध्यक्ष रमेश पटेल, प्रो. शैलेश कुमार झा, मृत्युंजय नाथ ओझा, मनोज कुमार ठाकुर, बृजेश कुमार, अशोक कुमार चौधरी, डॉ. रजनीश कुमार सहित कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed